• Mon, 11 May, 2026
पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी का निधन

राज्य

Updated Fri, 30 Apr 2021 12:47 IST

पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी का निधन

नई दिल्ली:  कोरोना वायरस से संक्रमित पूर्व अटॉर्नी जनरल एवं संवैधानिक विधि विशेषज्ञ सोली सोराबजी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे।

सोराबजी के पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की जानकारी दी।

सोराबजी 1989 से 1990 तक और फिर 1998 से 2004 तक भारत के अटॉर्नी जरनल रहे।

उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद दक्षिण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Latest news