Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Wed, 7 Apr 2021 8:04 IST
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जलवायु मुद्दों पर अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी से मंगलवार को मुलाकात की और वैश्विक जलवायु कार्य योजना से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
केरी इस समय भारत की यात्रा पर हैं।
जयशंकर ने ट्वीट किया, “जॉन केरी से दोबारा मिलकर अच्छा लगा। वैश्विक जलवायु कार्य योजना पर चर्चा की। हमेशा की तरह वह इस विषय पर संजीदा और उत्साहित दिखे।”







