• Mon, 11 May, 2026
सुनसान मकान में मृत मिली पांच वर्षीय बच्ची

राज्य

Updated Fri, 7 May 2021 13:12 IST

सुनसान मकान में मृत मिली पांच वर्षीय बच्ची

जयपुर: राजस्थान के करौली जिले में एक सुनसान मकान में बृहस्पतिवार शाम पांच वर्षीय एक बच्ची मृत मिली।

पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है।

उन्होंने बताया कि बच्ची सुबह से लापता थी और उसका शव गांव के एक सुनसान मकान में मिला। इस मामले में दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Latest news