• Wed, 11 Mar, 2026
मिजोरम में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए

राज्य

Updated Wed, 31 Mar 2021 7:45 IST

मिजोरम में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए

आइजोल: मिजोरम में बुधवार को 81 वर्षीय एक महिला सहित पांच और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,473 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि इस समय राज्य में 28 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 4,434 मरीज ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि मिजोरम में कोविड-19 महामारी से अबतक 11 लोगों की जान गई है जबकि राज्य में 2,52,400 नमूनों की जांच की गई है।
 

Latest news