Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Sun, 2 May 2021 17:21 IST
कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन को लेकर राकेश टिकैत एक प्रमुख चेहरा व प्रखर नेता के रूप में काम कर रहे हैं। लेकिन कोरोना के इस काल में राकेश टिकैत पर किसान महापंचायत करना भारी पड़ गया। कोरोना काल में धारा 144 का उलंघन कर महापंचायत करने के कारण किसान नेता राकेश टिकैत पर मामला दर्ज हो गया। दरअसल आज राकेश टिकैत किसान मजदूर महापंचायत करने अंबाला के धुराली गाँव पहुंचे थे।
जहाँ महापंचायत में हजारों की भीड़ जुटाई गई जिसमें न तो लोगों ने मास्क पहने थे और सोशल डिस्टेंसिंग का तो महापंचायत में नामोनिशान तक नजर नहीं आया। ऐसे में आज टिकैत की महापंचायत हुई तो धारा 144 का भी जमकर उल्लघन हुआ और जमकर कोरोना से बचाव के नियमों की धज्जियाँ भी उड़ाई गई।
जिसके बाद अंबाला पुलिस ने अब किसान नेता राकेश टिकैत पर धारा 144 के उलंघन और महामारी फ़ैलाने के आरोपों में FIR दर्ज की है। पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि टिकैत पर धारा 144 का उलंघन करने और 269 और 270 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।







