Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Mon, 12 Apr 2021 16:41 IST
आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसो. के जिलाध्यक्ष दुष्यंत सारस्वत ने बताया कि 60 से 70 किलोमीटर दूर महिला शिक्षा मित्रों की ड्यूटी लगा दी गई है। जिससे उन्हें आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना होगा इसके अलावा जिन शिक्षामित्रों का स्वास्थ्य खराब है। उनकी ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई है। तथा महिला शिक्षा मित्रों जो गर्वभती है उनकी भी ड्यूटी लगा दी है इससे शिक्षामित्र में रोष व्याप्त है। आज राजीव भवन में रवि किशोर त्रिवेदी जिला विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और उनसे मांग की कि पीड़ित शिक्षामित्रों को ड्यूटी से मुक्त किया जाए। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष साजिद अहमद वीरेंद्र सिंह यतेंद्र सिंह ओमवीर सिंह प्रेमलता पूनम शर्मा निशा शकील अहमद आदि शिक्षामित्र मौजूद थे
रिपोर्ट- प्रताप सिंह







