Sun,
10 May, 2026
राज्य
Updated Fri, 14 May 2021 23:10 IST
आगरा: जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के नगला कमाल गांव में शुक्रवार को करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि किसान जानकी शर्मा (43) शुक्रवार की सुबह टीन शेड में बंधे मवेशियों को खोलने गये थे उसी दौरान वह करंट की चपेट में आये और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
खेरागढ़ थाने के निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने शर्मा के शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।







