• Mon, 11 May, 2026
मशहूर टीवी एंकर रोहित सरदाना का निधन, सोशल मीडिया पर सदमे में लोग

राज्य

Updated Fri, 30 Apr 2021 13:36 IST

मशहूर टीवी एंकर रोहित सरदाना का निधन, सोशल मीडिया पर सदमे में लोग

देश भर में कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर से हाहाकार मचा है. दिन पर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. ना हॉस्पिटल में बेड मिल रहे हैं, ना ही शमशान घाट में लकड़ियां. इन दिनों ऑक्सीजन और हॉस्पिटल बेड की कमी के कारण पूरे देश में इमरजेंसी जैसे हालात है. इस जानलेवा महामारी ने पिछले एक साल में लाखों लोगों की जान ले ली, जिनमें कई चर्चित हस्तियों के नाम भी शामिल हैं. इन्हीं में से एक वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना (Rohit Sardana) का भी आज हार्ट अटैक से निधन हो गया. रोहित कोरोना संक्रमित भी थे.

सोशल मीडिया पर रोहित की मौत की खबर आते ही मातम छा गया. रोहित सरदाना इन दिनों आज तक न्यूज चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रहे थे. रोहित सरदाना की मौत को लेकर पत्रकार सुधीर चौधरी ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है. सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया. उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे. हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की खबर थी. ये वायरस हमारे इतने करीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी. इसके लिए मैं तैयार नहीं था. यह भगवान की नाइंसाफी है.’

सोशल मीडिया पर इस खबर के फैलते ही लोग सदमे में आ गए. कई लोगों को तो एक पल को यकीन ही नहीं हुआ कि रोहित अब हमारे बीच नहीं रहे. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है और वो कोरोना से भी संक्रमित थे. 

Latest news