Sun,
10 May, 2026
राज्य
Updated Thu, 20 May 2021 22:50 IST
कोलकाता: मशहूर गायक अरिजीत सिंह की मां अदिति सिंह का मस्तिष्काघात के कारण निधन हो गया है। वह 52 वर्ष की थीं और कोलकाता के एक अस्पताल में कोविड-19 का इलाज करा रहीं थीं।
अस्पताल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी दी।
अस्पताल की ओर से जारी एक वक्तव्य के मुताबिक अदिति सिंह की कोविड रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आई थी, लेकिन बुधवार रात करीब 11 बजे उन्हें मस्तिष्काघात हुआ और उनका निधन हो गया।
कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था और ईसीएमओ पद्धति पर रखा गया था। सोमवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन मस्तिष्काघात के कारण उनका निधन हो गया।







