• Mon, 11 May, 2026
असम में विस्फोटक सामग्री बरामद

राज्य

Updated Sun, 18 Apr 2021 15:50 IST

असम में विस्फोटक सामग्री बरामद

काजलगांव: असम के चिरांग जिले में भारत-भूटान सीमा पर कार्रवाई के दौरान विस्फोटक, आग्नेयास्त्र और अन्य सामग्री बरामद हुई जिसका संबंध नवगठित उग्रवादी संगठन, नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनएलएफबी) से होने का संदेह है।


पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।


अंतरराष्ट्रीय सीमा पर वन क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा एनएलएफबी के कार्यकर्ताओं को विस्फोटक पदार्थों की आपूर्ति के संबंध में गिरफ्तार एक व्यक्ति द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर, पुलिस ने खुनग्रिंग, सेलेखगुरी और शांतिपारा में तलाशी अभियान शुरू किया।


पुलिस ने कहा कि तलाशी के दौरान बृहस्पतिवार रात 7.5 किलोग्राम विस्फोटक, दो देसी राइफलें, बारूद, लोहे और स्टील के छर्रे, बिजली के तार और कई अन्य चीज बरामद हुईं।
 

Latest news