• Sun, 10 May, 2026
भूकंप के तेज झटकों से हिला मणिपुर, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3

राज्य

Updated Fri, 14 May 2021 23:47 IST

भूकंप के तेज झटकों से हिला मणिपुर, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3

इम्फाल. मणिपुर (Manipur) के उखरुल (Ukhrul) में देर रात करीब 10:12 बजे भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर पैमाने (Richter Scale) पर भूकंप की तीव्रता 4.3 रही.

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए. फिलहाल भूकंप के झटकों से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है.

 

क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं. जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है. बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं. जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं और नीचे की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है. फिर इस डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है.

 

Latest news