Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:47 IST
नई दिल्ली:
Earth Day 2021: हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है. ये दिन हर साल जलवायु संकट और पर्यावरणीय समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए दिन मनाया जाता है. पहली बार पृथ्वी दिवस 1970 में मनाया गया था.
इस साल की थीम " Restore Our Earth" है. जिसका अर्थ है, हमारी पृथ्वी को पुनर्स्थापित करना हमारा कर्तव्य है क्योंकि हम इस पर रहते हैं. इसके अलावा, एक स्वस्थ ग्रह सिर्फ एक विकल्प नहीं है, बल्कि एक आवश्यकता है.
जानिए-पृथ्वी दिवस से जुड़े कोट्स
1. "पृथ्वी हर आदमी की जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त है, लेकिन हर आदमी के लालच को नहीं." - महात्मा गांधी
2. "मनुष्य की अंतरात्मा की अंतिम परीक्षा भविष्य की पीढ़ियों के लिए आज कुछ त्याग करने की उसकी इच्छा हो सकती है, जिसके लिए धन्यवाद के शब्द नहीं सुने जाएंगे. " - गेलॉर्ड नेल्सन
3. "मुझे केवल तब गुस्सा आता है जब मैं बर्बादी देखता हूं,.जब मैं लोगों को उन चीजों को फेंकते देखता हूं जिनका हम उपयोग कर सकते हैं. ” - मदर टेरेसा
4. “पर्यावरण वह जगह है जहां हम सभी मिलते हैं; जहां सभी का आपसी हित हो; यह एक चीज है जिसे हम सभी साझा करते हैं. ” - लेडी बर्ड जॉनसन
आइए जानते हैं 'पृथ्वी दिवस' या 'अर्थ डे' मनाए जाने की शुरुआत कैसे हुई? इस शब्द को लाने वाले जुलियन कोनिग थे. सन् 1969 में उन्होंने सबसे पहले इस शब्द से लोगों को अवगत करवाया.
हालांकि, पर्यावरण सक्रियता के संदर्भ में जारी इस वार्षिक घटना के निर्माण के लिए अलबर्ट ने प्राथमिक और महत्वपूर्ण कार्य किए, जिसे उन्होंने अपने सम्पूर्ण कार्यकाल के दौरान प्रबल समर्थन दिया. ऐसा माना जाता है कि विशेष रूप से 1970 के बाद पृथ्वी दिवस को अलबर्ट के जन्मदिन, 22 अप्रैल, को मनाया जाने लगा.







