• Sun, 10 May, 2026
शादी के दौरान महिला ने रखी ऐसी शर्त, करनी पड़ी दो बहनों से शादी, फिर पहुंच गया जेल

राज्य

Updated Tue, 18 May 2021 12:39 IST

शादी के दौरान महिला ने रखी ऐसी शर्त, करनी पड़ी दो बहनों से शादी, फिर पहुंच गया जेल

कर्नाटक के कोलार में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने एक ही मंडप में दो महिलाओं से शादी कर ली।जो दोनों सगी बहने हैं। यह कोई फिल्मी बातें नहीं बल्कि हक्कित जिंदगी में हुआ है।
 
व्यक्ति ने कुरुदुमले मंदिर में एक ही विवाह समारोह में शादी की हैं। 7 मई को हुई यह शादी तब से चर्चा का विषय बन गई है और इस घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। उमापति के रूप में पहचाने जाने वाले दूल्हे ने मूल रूप से अपनी रिश्तेदार ललिता से ही शादी करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उसने शादी के लिए सहमत होने से पहले एक शर्त रखी।

 महिला ने लड़के से कहा कि वह उसके साथ तभी शादी करेगी जब वह उसकी गूंगी बहन ललिता से भी शादी करेगा। दोनों परिवारों ने इस मामले पर चर्चा के बाद तय किया कि वह दोनों बहनों से शादी करेगा।

7 मई को उमापति ने सुप्रिया और ललिता दोनों के साथ एक ही स्थान पर शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि, शादी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और उमापति को गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि उसकी एक दुल्हन नाबालिग है।

Latest news