डीआरडीओ ने पानी में घोलकर पीने वाली एंटी कोरोना दवा विकसित की, आपातकालीन उपयोग की मिली मंजूरी
नई दिल्ली,
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने आपातकालीन उपयोग के लिए डीआरडीओ द्वारा विकसित एंटी-कोविड दवा को मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दवा पाउडर के रूप में है और इसे पानी में मिलाया जा सकता है। कोविड रोधी दवा 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) डीआरडीओ द्वारा हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के साथ मिलकर विकसित की गई है।