• Mon, 11 May, 2026
इंदौर में मालिक के साथ डाग भी गिरफ्तार, कोरोना कर्फ्यू का किया था उल्लंघन

राज्य

Updated Thu, 6 May 2021 13:14 IST

इंदौर में मालिक के साथ डाग भी गिरफ्तार, कोरोना कर्फ्यू का किया था उल्लंघन

इंदौर। इंदौर में पुलिस ने एक डाग और उसके मालिक को कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार कर लिया। मामला बड़ा रोचक है, गीता भवन के कैलाश पार्क में रहने वाले अनिल मड्डा अपने डाग जूजू को कोरोना कर्फ्यू के दौरान बाहर घुमाने निकले थे। इस दौरान वहां गश्त कर रही पुलिस ने मालिक मड्डा और उनके डाग जूजू को जेल वाहन में बैठाया और अस्थायी जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि डाग को घर के बाहर दूर तक घुमाना कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन है। यह शायद पहला ऐसा मामला है जब किसी पालतू पशु को कोरोना कर्फ्यू गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया गया हो। उधर पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई का पशुप्रेमी विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस डाग को घर छोड़कर नियम का उल्लंघन करने पर उसके मालिक को ही अस्थायी जेल ले जा सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

 

 

Latest news