• Mon, 11 May, 2026
जिला पंचायत मथुरा वार्ड नम्बर 9 से निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण कुमार उर्फ बॉबी बौहरे के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

राज्य

Updated Fri, 23 Apr 2021 18:58 IST

जिला पंचायत मथुरा वार्ड नम्बर 9 से निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण कुमार उर्फ बॉबी बौहरे के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

कोसीकलां । उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का जोर शोर चल रहा है। जिसमें बहुत से प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाना चाह रहे है। वहीं बुखरारी गांव के रहने वाले कृष्ण कुमार उर्फ बॉबी बौहरे वार्ड नंबर 9 में जिला पंचायत सदस्य के रूप में अपना भाग्य आजमा रहे है। उन्होंने पहले तो पार्टी का टिकट लेने के लिए कोशिश की किसी कारण बस उन्हें टिकट नहीं मिल सका उसके बाद जनता ने उन्हें आश्वासन दिया कि भले ही टिकट मिले या ना मिले उन्हें चुनाव लड़ना ही होगा क्योंकि पिछली पंचवर्षीय योजना में जो भी व्यक्ति जिला पंचायत जीतकर वहां से गया है वह कभी भी उनके गांव विकास कराने के लिए नहीं आया सभी ग्रामीणों ने एकमत होकर केवल यही आवाज उठाई कि अब उनका जो भी प्रत्याशी होगा वह केवल स्थानीय प्रत्याशी होगा जो उनके बीच रहकर उनके दुख दर्द को समझ सके और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहे इसी सोच के साथ सभी ग्रामीणों ने वार्ड नंबर 9 से कृष्ण कुमार उर्फ बॉबी बौहरे को जिला पंचायत के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए कहा जब आज हमारी टीम ने गांव में जाकर लोगों की राय पूछी तब उन्होंने कहा कि आज से पहले जो भी प्रत्याशी मैदान में आए थे वह जीतकर यहां से चले गए लेकिन आज तक कोई यहां पर विकास के लिए नहीं आया अब वो ऐसा प्रत्याशी चाह रहे हैं जो उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा हो वही कृष्ण कुमार उर्फ बॉबी बौहरे  जिला पंचायत सदस्य निर्दलीय उम्मीदवार ने अपने वार्ड के सभी वोटरों से अपील की अगर वार्ड नम्बर 9 की जनता मुझे यहाँ से चुनकर जिला पंचायत मथुरा में भेजती है। तो में समस्त 9 नंबर वार्ड में आने वाले प्रत्येक गांव में विकास की कोई कसर नही छोडोगा। प्रत्येक गांववासियो को सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ दिलवाने के प्रयास करूगा। उनके दुख दर्द में हमेशा उनके साथ रहूँगा। आने वाली 29 तारीख को कलम दवात पर मोहर लगाकर मुझे भारी बहुमत से विजयी बनाये।

 

रिपोर्ट - प्रताप सिंह 

Latest news