• Tue, 16 Dec, 2025
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने किया खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों में फेरबदल

ताज़ा खबरें

Updated Tue, 1 Jun 2021 22:25 IST

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने किया खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों में फेरबदल

मथुराजिला पूर्ति विभाग में जिले स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षकों का ट्रांसफर किया है। जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक मुख्यालय पर कार्यरत क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय शंकर वर्मा को छाता एवं गोवर्धन का क्षेत्र क्षेत्रीय अधिकारीबनाया है। विजय बहादुर सिंह तहसील मांट के अतिरिक्त महावन तहसील का कार्य देखेंगे।
वहीं पूर्ति निरीक्षक मोहन प्रकाश उपाध्याय तहसील सदर तहसील गोवर्धन एवं नगर निगम मथुरा वृंदावन की आपूर्ति के स्थान पर, वर्तमान में तहसील सदर एवं तहसील माट का कार्य देखेंगे,, वही पूर्ति निरीक्षक गौरव माहेश्वरी तहसील महावन आपूर्ति के संबंधित कार्य के स्थान पर मथुरा वृंदावन नगर निगम के आपूर्ति का कार्य देखेंगे, वही पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा मथुरा मुख्यालय से अब तहसील के आपूर्ति के कार्य की जिम्मेदारी सौंपी है।

रिपोर्ट- प्रताप सिंह 

Latest news