ताज़ा खबरें
Updated Mon, 7 Jun 2021 23:12 IST
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला जज ने किया वृक्षारोपण दिया जनसंदेश
मथुरा। जिला जज यशवंत कुमार ने कहा है। कि वृक्षों के कटान से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। जिससे शुद्ध वायु की कमी हो रही है। सभी प्राणियों, जीव, जंतुओं को जीने के लिए शुद्ध हवा की आवश्यकता होती है। हम सभी को यथा संभव अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संवर्धित एवं संरक्षित करना चाहिए।
उन्होंने जिला न्यायालय में पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सोनिका वर्मा एवं न्यायिक अधिकारियों ने कोविउ के नियमों का पालन करते हुए पौधारोपण किया गया।
जनपद न्यायाधीश ने जन समुदाय से यह अपील की गई कि कोविड-19 की महामारी को देखते हुए इससे अपनी सुरक्षा अवश्य करें तथा वर्तमान समय में कोविड-19 के बचाव हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे टीकाकरण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
सचिव सोनिका वर्मा द्वारा कहा गया कि धुनिकता की दौड़ में भाग रहे प्रत्येक देश के बीच धरती पर हर दिन प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसके दुष्परिणाम समय-समय पर हमें देखने को मिलते हैं। पर्यावरण में अचानक प्रदूषण का स्तर बढ़ने से तापमान में भी तेजी देखी जा रही है। तो कहीं कहीं पर प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के कारण लंबे समय से बारिश भी नहीं हो पाती। ऐसे में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
दुनियाभर में 5 जून के दिन हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर कई कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण और प्रदूषण से हो रहे नुकसान के प्रति जागरुक किया जाता है। प्रदूषण का बढ़ता स्तर पर्यावरण के साथ ही इंसानों के लिए खतरा बनता जा रहा है. इसके कारण कई जीव-जन्तु विलुप्त हो रहे हैं। वहीं इंसान कई प्रकार की गंभीर बिमारियों का शिकार भी हो रहे हैं।
इस अवसर पर अपर जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार पाण्डेय, मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट राकेश सिंह एवं वन विभाग के रेंजर मेघराज शर्मा आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट- प्रताप सिंह