• Tue, 17 Mar, 2026
250 की जगह 1200 मेहमानों को बांटे कार्ड, निकाली ऐसी तरकीब कि नहीं टूटेगी गाइडलाइन, जानिए कैसे

ताज़ा खबरें

Updated Sun, 9 Jan 2022 16:04 IST

250 की जगह 1200 मेहमानों को बांटे कार्ड, निकाली ऐसी तरकीब कि नहीं टूटेगी गाइडलाइन, जानिए कैसे

मध्य प्रदेश सरकार ने शादियों में भले ही 250 लोगों को आमंत्रित करने की पाबंदी लगा दी हो, लेकिन लोगों ने इससे ज्यादा मेहमानों को बुलाने का तोड़ निकाल ही लिया है. उनके इस तोड़ से न शादी में परेशानी होगी और न ही सरकारी गाइडलाइन की अवहेलना होगी. लोग शादी में 250 की जगह एक हजार से ज्यादा मेहमानों को बुला सकेंगे.

इस बात पर यकीन करना मुश्किल है. लेकिन, उज्जैन के लालसिंह राठौर की बात सुनकर विश्वास हो जाएगा. ऋषिनगर में रहने वाले लालसिंह की बेटी की शादी 21 जनवरी को है. शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं और 1200 कार्ड भी बंट चुके थे. इस बीच कोरोना ने रफ्तार पकड़ी और सरकार ने नई गाइडलाइन निकाली. सरकार ने कहा कि शादी तो करो, लेकिन महज 250 लोगों के साथ. राठौर परिवार पहले तो इस बात से तनाव में आ गया, लेकिन बाद में परिवार के सदस्यों ने 1200 लोगों को बुलाने का तरीका निकाल ही लिया. उनके इस तरीके से सरकारी गाइडलाइन टूटने का कोई खतरा नहीं.

इस ट्रिक से 1200 लोग अटैंड करेंगे शादी

जानकारी के मुताबिक, राठौर परिवार ने बेटी की शादी के कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया. शादी के लिए गोपी गार्डन बुक किया गया है. अब इस शादी के एक नहीं बल्कि 4 रिसेप्शन होंगे. एक रिसेप्शन में 250 मेहमानों को आमंत्रित किया जाएगा. कोई हल्दी फंक्शन मे आएगा, तो कोई लेडीज संगीत में. कई मेहमानों को जयमाला में बुलाया जाएगा. इस तरह सरकार के आदेश की अवहेलना किए बिना धूमधाम से शादी हो जाएगी.

 

Latest news