Sun,
10 May, 2026
ताज़ा खबरें
Updated Thu, 5 Aug 2021 15:43 IST
उत्तराखंड में मौसम का रंग हर पल बदल रहा है जिसके चलते मूसलाधार बारिश की वजह से सभी नदी नाले उफान पर है। अगर बात करें राजधानी देहरादून और हरिद्वार की तो तड़के सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू है। बता दें कि लगातार भारी बारिश की वजह से मसूरी-देहरादून रोड पर किक्रेंग-लाइब्रेरी के बीच कुंज भवन-थापर निवास के समीप पुश्ता ढह गया, जिससे आधी सड़क दरक गई जो वाहनों के लिए खतरा बना हुआ है। साथ ही यातायात व्यवस्था भी बाधित हो रही है। बीते दिनों से रोज दोपहर करीब तीन बजे देहरादून के राजपुर और रायपुर क्षेत्र में मूसलधार बारिश हो रही है। इसके साथ ही ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे चमोली के समीप सुबह दस बजे अवरुद्ध हो गया था, जो दोपहर एक बजे खुला। बारिश का कहर उत्तरकाशी जिले में भी बरपा जिसकी वजह से मूसलधार बारिश से पुरोला क्षेत्र में सड़कों और खेतों के पुस्ते ढह गए
उत्तराखंड में मानसून की बारिश आफत की बारिश बन कर बरश रही है। बताते चलें कि गुरुवार सुबह यमुनोत्री हाईवे ओजरी डबरकोट मे भूस्खलन होने से बंद हो गया। वहीं, बदरीनाथ हाईवे भी चमधार में मलबा आने से अवरूद्ध है। फिलहाल एनएच की टीमें मलबा हटाने में जुटी हैं। अगर बात करें कुमाऊं मंडल की तो भारी बारिश के कारण पिथौरागढ़ जिले के धारचूला विकासखंड के तड़कोट गांव में दो मकान ध्वस्त हो गए हैं।







