• Sun, 10 May, 2026
Devyani International IPO: पिज्जा हट, KFC, कोस्टा कॉफी की ऑपरेटर का आ रहा आईपीओ, शेयर प्राइस ₹86-90 तय

ताज़ा खबरें

Updated Fri, 30 Jul 2021 19:15 IST

Devyani International IPO: पिज्जा हट, KFC, कोस्टा कॉफी की ऑपरेटर का आ रहा आईपीओ, शेयर प्राइस ₹86-90 तय

नई दिल्ली. Devyani International IPO: अगर आप जोमैटो के आईपीओ (Zomato IPO)में पैसे लगाने से चूक गए हैं तो अब आपके पास एक और मौका आ रहा है. जी हां.. यम ब्रांड (Yum Brands ) की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी और क्विक सर्विस रेस्टोरेंट चेन की सबसे बड़ी ऑपरेटर देवयानी इंटरनेशनल के IPO (Devyani International IPO) का प्राइस बैंड 86-90 रुपए तय हुआ है. कंपनी का आईपीओ निवेश के लिए 4 अगस्त को खुलेगा और इसमें 6 अगस्त तक निवेश किया जा सकेगा. बता दें कि देवयानी इंटरनेशनल अपने आईपीओ से 1838 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है.

440 करोड़ रुपए के फ्रेश इश्यू होंगे

Devyani International के आईपीओ में 440 करोड़ रुपए के फ्रेश इश्यू जारी किए जाएंगे जबकि 15,53,33,330 इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचने की तैयारी है.

ये होंगे कंपनी के प्रमोटर्स

Temasek Holdings की पूर्ण सब्सिडियरी कंपनी Dunearn Investments (Mauritus) Pte. Ltd और प्रमोटर RJ कॉर्प कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. IPO में 5.5 लाख शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व होंगे.कंपनी के प्रमोटर्स में रवि कांत जयपुरिया, वरुण जयपुरिया और आरजे कॉर्प हैं.इनके पास Devyani International में 75.79 फीसदी हिस्सेदारी है.

 

कहां होगा फंड का पैसा इस्तेमाल

इश्यू से जुटाए गए फंड में से 324 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कंपनी अपना कुछ बकाया चुकाने में करेगी.ऑफर फॉर सेल का पैसा कंपनी के शेयरहोल्डर्स के पास जाएगा.

 
जानें कंपनी के बारे में?
यम ब्रांड भारत में पिज्जा हट, KFC,कोस्टा कॉफी समेत कई ब्रांड् चलाती है जिसकी सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी Devyani International है. कोरोनावायरस संक्रमण के बावजूद 31 मार्च 2021 को खत्म 6 महीनों में कंपनी ने अपने स्टोर नेटवर्क बढ़ाया है. इसने कोर ब्रांड बिजनेस में 109 स्टोर खोले हैं. इसकी प्रतिद्वंदी कंपनियों में जुबिलेंट फूडवर्क्स, वेस्टलाइफ डेवलपमेंट और बर्गर किंग इंडिया है. 1997 में DIL ने जयपुर में अपने पहले पिज्जा हट स्टोर के साथ यम ब्रांड से अपने कारोबारी रिश्तों की शुरुआत की.वर्तमान में DIL के पास 296 पिज्जा हट स्टोर, 264 KFC स्टोर, 44 कोस्टा कॉफी स्टोर हैं.
कोटक महिंद्रा कैपिटल, CLSA India Pvt Ltd, Edelweiss Financial Services Ltd, Motilal Oswal इस इश्यू के लिए इनवेस्टमेंट बैंकर नियुक्त किए गए हैं.

 
 

Latest news