Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Fri, 30 Apr 2021 17:54 IST
नई दिल्ली. टीवी पत्रकार रहे रोहित सरदाना का अंतिम संस्कार कुरुक्षेत्र में होगा. यह जानकारी 'आजतक' पर दी गई है. रोहित सरदाना इसी चैनल पर बतौर टीवी पत्रकार काम करते थे. इस बात की जानकारी खुद रोहित सरदाना ने ही सोशल मीडिया के जरिए दी थी.
आज दोपहर जब सोशल मीडिया पर रोहित सरदाना के निधन की खबर आई, तो लोग चौंक गए. उनके चहते दर्शकों के बीच मायूसी छा गई. शुरू में तो किसी को इस खबर पर यकीन ही नहीं हुआ. दिल्ली की कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने तो इस खबर को बकवास बताते हुए अपने ट्विटर हैंडल से रोहित सरदाना को टैग कर इस खबर का खंडन करने को कहा. लेकिन इसके तुरंत बाद उन्होंने सरदाना की मौत की पुष्टि करते हुए शोक जताया. देशभर के नेताओं, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रोहित सरदाना के निधन पर दुख प्रकट किया है. सोशल मीडिया पर हजारों यूजर्स ने सरदाना को श्रद्धांजलि दी है.







