Sun,
10 May, 2026
राज्य
Updated Tue, 18 May 2021 13:47 IST
नई दिल्ली. दिल्ली में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच लगातार वाक युद्ध छिड़ा हुआ है. इस बीच दिल्ली सरकार ने 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सरकारी स्कूलों में बनाए गए कोरोना वैक्सीनेशन सेंटरों में बड़ी सुविधा शुरू की है.
दिल्ली के 97 स्कूलों में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बिना रजिस्ट्रेशन के लिए वैक्सीन की डोज दी जा रही है. इन सभी लोगों की संख्या करीब 97 लाख है. इनमें से 22 लाख ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए अब तक वैक्सीन की डोज ले चुके हैं.
इस मामले पर आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और विधायक आतिशी कहना है कि केजरीवाल सरकार ने 45 वर्ष से अधिक उम्र की श्रेणी के लिए वॉक इन वैक्सीनेशन की सुविधा शुरू की है. दिल्ली के 97 सरकारी स्कूलों में वॉक इन की सुविधा शुरू की गई हैै. दिल्ली में काफी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनके पास ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा नहीं है.
लेकिन बहुत बड़ा तबका ऐसा है जिसके पास ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा नहीं है. काफी लोग के पास स्मार्टफोन और इंटरनेट नहीं होता है. इसके अलावा रजिस्ट्रेशन की जटिल प्रक्रिया को पूरी नहीं कर पाता है.
ऐसे लोगों के लिए ही दिल्ली सरकार ने वॉक इन वैक्सीनेशन सेंटर की शुरुआत की है. जहां पर बिना पंजीकरण के हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग वैक्सीनेशन करवा सकते हैं। हमें उम्मीद है कि वॉक इन वैक्सीनेशन सेंटर की वजह से 45 से अधिक उम्र की श्रेणी मे वैक्सीनेशन की स्पीड बढ़ जाएगी.
अभी तक 45,81,752 लोगों को दी जा चुकी हैं वैक्सीन डोज
उन्होंने बताया कि दिल्ली में 16 मई को 90,832 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई हैं. भारत सरकार (Government of India) की नई गाइडलाइंस के कारण कम वैक्सीनेशन हुआ है. दोनों श्रेणियों में 79,353 लोगों को पहली और 11,479 को दूसरी डोज लगाई गई है. दिल्ली में अभी तक 45,81,752 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं. जिसमें से 10,57,950 लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं.
कोवैक्सीन स्टॉक खत्म होने से आज से 50 सेंटर होंगे बंद
18 से 44 वर्ष के लिए कोवैक्सीन केंद्र कई दिन पहले हो चुके हैं बंद
दिल्ली को 18 से 44 वर्ष की श्रेणी के लिए कुल 8,17,690 डोज मिली हैं, जिसमें 5,85,600 इस्तेमाल हो चुकी हैं. 18 से 44 वर्ष के लिए कोवैक्सीन के केंद्र कई दिन पहले बंद हो चुके हैं, कोवीशील्ड का अब 4 दिन का स्टॉक बचा है. केंद्र सरकार 18 से 44 वर्ष की श्रेणी के लिए जल्द से जल्द वैक्सीन का स्टॉक उपलब्ध करवाए, क्योंकि कोविड (COVID) की दूसरी लहर ने युवाओं को गंभीर रूप से प्रभावित किया है.







