Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Tue, 4 May 2021 13:40 IST
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी और लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर गरीबों पर हुआ है। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने ऐसे गरीबों को मुफ्त राशन देने की घोषणा की है। मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजधानी के ऑटो और रिक्शा चालकों को सरकार 5-5 हजार की आर्थिक मदद दी जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि पिछले साल भी दिल्ली सरकार ने करीब 1 लाख 56 हजार ड्राइवरों की मदद की थी। बता दें, दिल्ली भी देश के उन राज्यों में शामिल है जहां कोरोना संक्रमण की स्थिति बहुत खराब है। दिल्ली को ऑक्सीजन की सबसे ज्यादा किल्लत से जुझना पड़ रहा है।







