• Sun, 10 May, 2026
100 फीसदी वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल करने के करीब CRPF, 294 की हो चुकी है कोरोना से मौत

राज्य

Updated Fri, 14 May 2021 23:58 IST

100 फीसदी वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल करने के करीब CRPF, 294 की हो चुकी है कोरोना से मौत

नोएडा. देश और दुनिया की सबसे बड़ी पैरामिलिट्री फोर्स CRPF सौ फीसदी वैक्सीनेशन के लक्ष्य को हासिल करने वाली भारत की पहली CAPF फोर्स बनने के बिल्कुल करीब है. 6 मई तक के आंकड़ों के मुताबिक 3.25 लाख की संख्या वाली इस फ़ोर्स में महज 8441 लोग ही ऐसे हैं, जिन्हें अब तक वैक्सीन की फर्स्ट डोज नहीं लगी. कुल मिलाकर 98 फीसदी से भी ज्यादा लोगों को कोविड वैक्सीन का फर्स्ट डोज लग चुका है. इसके साथ 80 फीसदी लोग वैक्सीन का सेकंड डोज भी ले चुके हैं.

8 मई तक के आंकड़ों के मुताबिक CRPF में 20106 लोग संक्रमित हो चुके हैं. 17498 लोग ठीक हुए. 105 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2503 लोग अभी भी संक्रमित हैं.

जहां तक सातों CAPF के आंकड़ों का सवाल है तो 8 मई तक 69852 लोग संक्रमित हो चुके थे. इनमें 60549 लोग ठीक हो चुके हैं. 264 लोगों की मौत हो चुकी थी और 9037 लोग अभी भी पीड़ित हैं.

जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हो पाया है उनसे फ़ोन के जरिये संपर्क कर जल्द से जल्द इसकी वजह जानने और उनका टीकाकरण करवाने के निर्देश संबंधित ब्रांच ऑफिस को दिए गए हैं.

 

जिन लोगों को comorbidity  की वजह से टीका नहीं लग पाया उनका CRP(c-reactive protein quantitative) लैबोरेट्री टेस्ट करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं. अगर किसी comorbid  जवान का CRP बढ़ा हुआ आता है तो उसको टीका न लगाकर उसका इलाज करवाया जाएगा. एक बार CRP नार्मल होने के बाद फिर उसको टीका लगाया जायेगा. वैक्सीन की कमी के बीच सौ फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को CRPF जल्द से जल्द हासिल करना चाहती है, ताकि जवान हो या अफसर सभी को सुरक्षा कवच मुहैया कराया जा सके.

 

Latest news