• Sun, 10 May, 2026
शिल्पा के घर कुंद्रा को लेकर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, दोनों से एक साथ हो सकती है पूछताछ

ताज़ा खबरें

Updated Fri, 23 Jul 2021 23:18 IST

शिल्पा के घर कुंद्रा को लेकर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, दोनों से एक साथ हो सकती है पूछताछ

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) हालिय दिनों अपने ऊपर लगे संगीन आरोपों की वजह से सुर्खियों में है. राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्में बनाने और एक खास एप्लिकेशन हॉटशॉट्स के जरिए उन्हें रिलीज करने का आरोप है. राज कुंद्रा फिलहाल मुंबई पुलिस की हिरासत में है. अब मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) की टीम ने अपनी कार्रवाई का दायरा आगे बढ़ाते हुए राज कुंद्रा (Raj Kundra) को लेकर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के जुहू स्थित घर पर छापेमारी के लिए पहुंच गई है. 

बताया जा रहा कि छापेमारी के दौरान मुंबई पुलिस राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी से एक साथ पूछताछ करेगी. क्योंकि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भी कुंद्रा से साथ विआन कंपनी की डायरेक्टर है. अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि राज कुंद्रा के सामने शिल्पा से सवाल किए जाएंगे.

राज कुंद्रा ने हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाज़ा

वहीं, राज कुंद्रा ने आज अपनी गिरफ्तारी को हाई कोर्ट में चैलेंज किया है. कुंद्रा ने अपनी अर्ज़ी में कहा है कि उसकी गिरफ्तारी से पहले उसे पुलिस की तरफ से 41A नोटिस नहीं दिया गया था. 41A नोटिस को किसी शख्स को पुलिस के सामने पेशी के लिए जारी किया जाता है. इस नोटिस के जारी होने के बाद उसे पुलिस के सामने नियम के मुताबिक हाजिरी गलानी बड़ती है. अब कुंद्रा का कहना है कि जब उसे इस तहर की कोई नोटिस जारी नहीं की गई तो उसकी गिरफ्तारी भी ठीक नहीं है.

 

27 जुलाई तक हिरासत में रहेंगे राज कुंद्रा

इस छापेमारी के कुछ ही घंटे पहले मुंबई की अदालत ने राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत को 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है. पुलिस ने कोर्ट से कहा कि अभी इस मामले में और जांच का होना और सबूतों का मिलना बाकी है, जिसके लिए उन्हें समय चाहिए. इसलिए कोर्ट ने राज के सहयोगी रेयान थोर्पे को भी हिरासत रखने का फैसला सुनाया. आपको बता दें कि फरवरी 2021 में सामने आए इस केस में अब तक राज कुंद्रा सहित 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मुंबई पुलिस ने कोर्ट से राज कुंद्रा को सात दिन और पुलिस हिरासत में रखने की मांग की थी.

19 जुलाई को मंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में कुंद्रा को 19 जुलाई की रात को गिरफ्तार किया था. राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्में बनाने और एक खास एप्लिकेशन हॉटशॉट्स के जरिए उन्हें रिलीज करने का आरोप है. 

 

Latest news