• Sat, 14 Mar, 2026
Allu Arjun की फिल्म 'पुष्पा' के क्रू मेंबर्स की मौज, हर सदस्य को मिलेंगे 1-1 लाख रुपए, डायरेक्टर ने किया वादा

ताज़ा खबरें

Updated Thu, 30 Dec 2021 14:24 IST

Allu Arjun की फिल्म 'पुष्पा' के क्रू मेंबर्स की मौज, हर सदस्य को मिलेंगे 1-1 लाख रुपए, डायरेक्टर ने किया वादा

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा’ 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 275 करोड़ का कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है. मूवी की चारों तरफ तारीफ हो रही है. ऐसे में इन सब से खुश होकर मेकर्स की ओर से मूवी के क्रू मेंबर्स के लिए बड़े इनाम का ऐलान किया गया है. फिल्म के अपार सफलता को देखते हुए डायरेक्टर सुकुमार ने पर्दे के पीछे के सभी सदस्यों को 1-1 लाख रुपए इनाम देने का वादा किया है.

फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ में अल्लू अर्जुन के स्टाइल से लेकर फिल्म की कहानी और हर डायलॉग की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. फिल्म की चारों तरफ तारीफ को देखते हुए मेकर्स की ओर से फैसला लिया गया कि वो पर्दे के पीछे मेहनत करने वालों को इनमा देंगे. वो भी 1-1 लाख का. दरअसल, एक दिन पहले ही फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई थी. जहां पर अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और डायरेक्टर सुकुमार मौजूद थे.

फिल्म की सफलता को देख इमोशनल हुए डायरेक्टर सुकुमार

इस अवसर पर डायरेक्टर सुकुमार ने स्टेज पर खड़े होकर वादा किया और कहा कि ‘वो इस फिल्म की कामयाबी को देख इमोशनल हो गए हैं और उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. उन्होंने पूरी कास्ट और क्रू को उनकी कोशिशों के लिए तहे दिल से धन्यवाद दिया और इस अवसर पर उन्होंने सेट बॉय, लाइटमैन और पर्दे के पीछे मेहनत करने वाले उन सभी लोगों को जिनकी वजह से फिल्म सफल हो पाई उनको 1-1 लाख रुपए इनाम के तौर पर देने का वादा किया.’

इवेंट में अल्लू अर्जुन भी हुए इमोशनल

इस दौरान ‘पुष्पा’ की सक्सेस पार्टी के इवेंट में अल्लू अर्जुन भी बेहद इमोशनल नजर आए हैं. उन्होंने सुकुमार के इस कदम की सराहना की. साथ ही उनको धन्यवाद किया. एक्टर ने जाते-जाते फैंस से वादा भी किया कि वो फिल्म के अगले पार्ट को इससे भी ज्यादा धमाकेदार बनाएंगे. अल्लू की इस बात को सुनते ही फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा और इसके दूसरे पार्ट को लेकर उनक एक्साइटमेंट भी बढ़ गई. अब दर्शकों को फिल्म के दूसरे हिस्सा का बेसब्री से इंतजार है.

 

Latest news