• Fri, 13 Mar, 2026
कोविड-19 टीकाकरण अभियान: अब तक 1 लाख 37 हजार 998 लोगों ने लगवाई कोरोना से बचाव के टीके की प्रथम डोज।

राज्य

Updated Fri, 2 Apr 2021 14:09 IST

कोविड-19 टीकाकरण अभियान: अब तक 1 लाख 37 हजार 998 लोगों ने लगवाई कोरोना से बचाव के टीके की प्रथम डोज।

 
जालोर:
चिकित्सा विभाग के कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत जिले में अब तक 1 लाख 37 हजार 998 लोगों को कोरोना वायरस से बचाव का टीका लगाया गया। 60 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों तथा 45 से 60 साल के गंभीर बीमारियों से पीडित व्यक्तियों ने उत्साह से टीका लगाया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गजेन्द्र सिंह देवल ने बताया कि जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता के निर्देशन में जिले में चल रहे टीकाकरण अभियान में शुक्रवार तक 1 लाख 37 हजार 998 लोगों को कोविड 19 टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 8 हजार 503 स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 9 हजार फ़ैक्टरी लाईन वर्कर, 60 वर्ष से अधिक आयु के 1 लाख 9 हजार 398 एवं 45 से 59 वर्ष तक आयु के गंभीर बिमारियों से पीडित 11 हजार 97 व्यक्तियों ने कोविड 19 टीकें की प्रथम डोज लगवाई है। 
वहीं 6 हजार 846 स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं 7 हजार 809 फ़ैक्टरी लाईन वर्कर,  60 वर्ष से अधिक आयु के 622 एवं 45 से 59 वर्ष तक आयु के गंभीर बिमारियों से पीडित 20 व्यक्तियों को कोविड 19 टीकें की द्वितीय डोज लगा दी गई है।
जिले में 13 नए कोरोना पॉजीटिव आए।
अब तक कोरोना वायरस से 5877 हुए संक्रमित, 5753 हो चुके हैं स्वस्थ।
 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गजेन्द्र सिंह देवल ने बताया कि शनिवार को जिले में 13 नए व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है।  
जिले में 1 चोराऊ, 1 उम्मेदाबाद, 1 नोरवा, 1 कानदर, 1 सांचौर, 1 आमली, 1 आईपुरा, 1 कोट, 3 जालोर शहर, 1 बाकरा गांव एवं विशाला में 1 व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। 
जिले में कोरोना पॉजीटिव की संख्या 5877 हो गई है। इनमें से 5753 स्वस्थ हो चुके है। विभाग की ओर से अब तक 2 लाख 7 हजार 202 सैम्पलों की जांच की गई है, जिनमें से 2 लाख 429 की रिपोर्ट नगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में एक्टिव केस 67 है।
 
रिपोर्ट: अशोक कुमार जालोर
 

 

Latest news