• Mon, 11 May, 2026
कोविड-19 टीकाकरण अभियान: 2 हजार 144 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

राज्य

Updated Sat, 24 Apr 2021 22:06 IST

कोविड-19 टीकाकरण अभियान: 2 हजार 144 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

जालोर। चिकित्सा विभाग के कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को जिले में 2144 लोगों को कोरोना वायरस से बचाव का टीका लगाया गया। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गजेन्द्र सिंह देवल ने बताया कि जिले में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को 3 बजे तक 2 हजार 144 लोगों को कोविड 19 टीका लगाया गया। 
उन्होंने बताया कि आहोर ब्लॉक में 189, भीनमाल में 154, चितलवाना में 121,  जालोर ब्लॉक में 76, जसवंतपुरा में 44,  रानीवाड़ा ब्लॉक में 44, सांचौर में 191,  सायला ब्लॉक में 18 एवं एमसीएच जालोर में 119 लोगों को कोरोना वायरस से बचाव की प्रथम डोज लगाई गई। 
उन्होंने बताया कि 956 व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। वहीं 1188 व्यक्तियों को कोरोना वायरस से बचाव की द्वितीय डोज लगाई गई।
 
रिपोर्ट- अशोक कुमार 

Latest news