• Sun, 10 May, 2026
Covid-19 Updates: कोरोना से 24 घंटे में हुई 4205 लोगों की मौत, टूटे अब तक के सारे रिकॉर्ड; नए केस में भी बढ़ोतरी

राज्य

Updated Wed, 12 May 2021 14:37 IST

Covid-19 Updates: कोरोना से 24 घंटे में हुई 4205 लोगों की मौत, टूटे अब तक के सारे रिकॉर्ड; नए केस में भी बढ़ोतरी

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर कहर मचा रही है और देशभर में हो रही मौत के आंकड़े डराने लगे हैं. पिछले 24 घंटे में कोविड-19  के 3.48 लाख नए मामले सामने आए हैं, जबकि इससे पहले मंगलवार को 24 घंटे में 3.29 लाख नए केस दर्ज किए गए थे.

कोरोना से हो रही मौत के आंकड़ों ने डराया

भारत में कोविड-19 (Covid-19 in India) के नए मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही मौत के आंकड़े भी डराने वाले है और पिछले 24 घंटे में 4205 लोगों की मौत हुई है, जो महामारी की शुरुआत से लेकर सर्वाधिक संख्या (Record Coronavirus Death) है. इससे पहले 8 मई को सबसे ज्यादा मौत हुई थी और तब 4187 मरीजों ने अपनी जान गंवाई थी.

देशभर में 24 घंटे में 348421 नए केस आए सामने

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में भारत में 3 लाख 48 हजार 421 लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हुए है, जबकि इस दौरान 4205 लोगों की जान गई. इसके बाद भारत में कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या 2 करोड़ 33 लाख 40 हजार 938 हो गई है, जबकि 2 लाख 54 हजार 197 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

कोविड-19 के एक्टिव केस में आई कमी

आंकड़ों के अनुसार, देशभर में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 55 हजार 338 लोग ठीक हुए, जिसके बाद कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1 करोड़ 93 लाख 82 हजार 642 हो गई है. इसके साथ ही देशभर में एक्टिव मामलों (Coronavirus Active Cases in India) में भी गिरावट आई है और देशभर में 37 लाख 4 हजार 99 लोगों का इलाज चल रहा था. 

Latest news