Wed,
17 Dec, 2025
राज्य
Updated Sun, 28 Mar 2021 13:56 IST
मुंबई Coronavirus Update । देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में स्थिति लगातार अनियंत्रित होती जा रही है इसलिए सरकार ने एहतियात के तौर पर अब कोरोना संक्रमण से संबंधित सभी प्रतिबंधों को 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में 28 मार्च से रात का कर्फ्यू लगाए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने संभावना जताते हुए कहा कि रात्रि कर्फ्यू 28 मार्च को रात 10 बजे या 11 बजे से शुरू हो सकता है। पेडनेकर ने कहा कि बीएमसी पांच या अधिक मामले मिलने पर आवासीय सोसाइटियों को सील कर देगी।
महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए उद्धव सरकार ने 28 मार्च से राज्य में नाइट कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है। बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 36902 कोरोना संक्रमित मिले हैं। साथ ही 112 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। मुंबई में कोरोना के 5513 नए केस मिले हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 3,85,628 है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग से कर्फ्यू की समयसीमा और अन्य प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए शुक्रवार रात खुद कर्फ्यू आदेश जारी किया। राज्य में शनिवार से मॉल रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक बंद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 36902 नए केस सामने आए थे। 17019 डिस्चार्ज हुए और 112 मौतें हुईं। महाराष्ट्र में कुल मामले 26,37,735 हैं। कुल रिकवर 23,00,056 हैं। कोरोना से अब तक 53,907 की मौत हुई है, वहीं सक्रिय मामले 2,82,451 हैं। राजधानी मुंबई में कोरोना के 5513 नए मामले सामने आए। कुल मामलों की संख्या 3,85,628 है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने मॉल को रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहने का निर्देश दिया है। नागपुर में कोरोना के 4095 नए मामले सामने आए, 1943 रिकवर हुए और 35 मौतें हुईं हैं। यहां कुल मामले 2,11,162 हैं। कुल रिकवर 1,69,407 हैं। सक्रिय मामले 36,936 हैं। यहां कोरोना से 4819 की मौत हुई है।







