• Sun, 10 May, 2026
कोरोना संक्रमण को बढ़ावा दे रहे है। मथुरा रोडवेज के अधिकारी

राज्य

Updated Fri, 21 May 2021 17:11 IST

कोरोना संक्रमण को बढ़ावा दे रहे है। मथुरा रोडवेज के अधिकारी

मथुरा । कोरोना काल में एक तरफ प्रशासन लॉकडाउन में भीड़-भाड़ से बचने एवं घर से बाहर ना निकलने की लोगों को ताकीद कर रहा है। वही उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के अधिकारी सब को धता बताते हुए अपनी बसों में निर्धारित क्षमता से अधिक मात्रा में सवारियां भर रहे हैं। आज नए बस स्टैंड से आगरा जाती एक बस में सवारियों को भरा देखकर हमारे संवाददाता ने ड्राइवर से पूछा तो उसने बताया कि अधिकारियों का आदेश है। कि बस की एक भी सीट खाली नहीं होनी चाहिए। इससे प्रतीत होता है। कि रोडवेज के अधिकारी अपनी आय के चक्कर में कोरोना संक्रमण को बढ़ावा देने पर आमादा है। बस में काफी सवारियों के चेहरे पर कोई मास्क नहीं था सोशल डिस्टेंसिंग की बात तो बहुत दूर की है। एक तरफ प्रतिदिन मथुरा में डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय जगह-जगह चेकिंग चालान की कार्रवाई कर रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले भी उन्होंने इसी नए बस स्टैंड पर चेकिंग की थी और बिना मास्क के मिली सवारियों बसों की पर्याप्त संख्या है। मथुरा रोडवेज के अलावा प्राइवेट बस वाले भी इसी तरह सवारियों को भरकर ले जा रहे है। 

 रिपोर्ट- प्रताप सिंह

Latest news