Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Fri, 7 May 2021 20:54 IST
सरकारी कार्यालय में विकास प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारियों इससे काफी प्रभावित हो चुके हैं। आज 7 मई शुक्रवार को आई रिपोर्ट के अनुसार 225 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चुनाव ड्यूटी में लगे बहुत से अधिकारी कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं । आम नागरिक पूरी तरह लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहा। शहर के होली गेट आर्य समाज रोड जनरल गंज कोतवाली रोड आगरा रोड कृष्णा नगर धौली प्याऊ सदर बाजार आदि क्षेत्रों में सुबह से ही भीड़ का रेला देखा जा सकता है।
भरतपुर गेट चौकी क्षेत्र अंतर्गत घीया मंडी में तो सुबह 6 बजे से ही सभी दुकानें खुल जाती हैं । सैकड़ों मुस्लिम समाज की महिलाएं और बच्चे बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खरीदारी करते देखे जा सकते हैं। काफी लोग बिना मास्क के रहते है।
रिपोर्ट- प्रताप सिंह







