Sun,
10 May, 2026
राज्य
Updated Tue, 11 May 2021 22:26 IST
नई दिल्ली: देश में कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण 1 मई से शुरू हो चुका है. दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीनेशन ड्राइव माने जा रहे इस चरण में 18 से 44 साल के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक इस वैक्सीनेशन के दायरे में आने वाले सभी पात्र लोग सरकार के CoWIN पोर्टल, Aarogya Setu ऐप या UMANG ऐप पर रजिस्ट्रेशन करवाकर अपने लिए टाइम स्लॉट बुक कर सकते हैं. इसके बाद वे दिए गए समय और स्थान पर पहुंचकर कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं.
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को CoWIN पोर्टल (www.cowin.gov.in) पर क्लिक करना होगा. इसके बाद पोर्टल के 'Register/Sign in Yourself' पर जाकर उसे ओपन करना होगा. वहां पर अपना नाम, पता, आधार और मोबाइल नंबर देकर बुक करवा सकेंगे. कोविन ऐप के अलावा आप Aarogya Setu ऐप से भी अपनी बुकिंग करवा सकते हैं.
अगर आपको कोरोना वैक्सीन लगवानी है तो आपके पास सरकार की ओर से अधिकृत 7 फोटो आईडेंटिटी कार्ड में से कोई एक जरूर होना चाहिए. इनमें से किसी एक कागजात का इस्तेमाल कर आप CoWIN ऐप पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इन डॉक्यूमेंट की डिटेल इस प्रकार है:-
1. आधार कार्ड
2. वोटर आई कार्ड
3. पासपोर्ट
4. ड्राइविंग लाइसेंस
5. पैन कार्ड
6. NPR स्मार्ट कार्ड
7. फोटो युक्त पेंशन कार्ड
- पते के सबूत के लिए- आपको अपने साथ आधार कार्ड साथ ले जाना होगा.
- उम्र के सबूत के लिए- आपको अपने साथ दसवीं का सर्टिफिकेट या बर्थ सर्टिफिकेट भी साथ ले जाना होगा.
- आपको अपने साथ हाल में जारी हुई निगेटिव RT-PCR टेस्ट की रिपोर्ट भी साथ रखनी होगी.
- आपको अपने साथ किसी एमबीबीएस डॉक्टर की ओर से जारी हेल्थ रिपोर्ट भी साथ रखनी होगी.
- टीका लगवाने जा रहे व्यक्ति को CoWIN ऐप से एक पेज का सर्टिफिकेट निकालकर साथ ले जाना होगा कि वह वैक्सीनेशन के लिए पात्र है. उसे इस सर्टिफिकेट को किसी मेडिकल प्रैक्टिशनर से साइन भी करवाना होगा.







