• Mon, 11 May, 2026
कोरोना : दिल्ली हाईकोर्ट के तीन जज पॉजिटिव, सुप्रीम कोर्ट के 50 प्रतिशत कर्मचारी पहले ही हो चुके हैं संक्रमित

राज्य

Updated Mon, 12 Apr 2021 10:08 IST

कोरोना : दिल्ली हाईकोर्ट के तीन जज पॉजिटिव, सुप्रीम कोर्ट के 50 प्रतिशत कर्मचारी पहले ही हो चुके हैं संक्रमित

सुप्रीम कोर्ट के 50 फीसदी स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब खबर है कि दिल्ली हाईकोर्ट के तीन जज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि रजिस्ट्रार जनरल ने नहीं की है। ऐसे में इस संख्या में और इजाफा भी हो सकता है।
बार एसोसिएशन ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपने दफ्तर को 20 अप्रैल तक बंद कर दिया है।
अब कोरोना का प्रकोप देश की सर्वोच्च अदालत में भी दिखाई दे रहा है। सुप्रीम कोर्ट के 50 फीसदी से अधिक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद फैसला किया गया है कि सोमवार से सुप्रीम कोर्ट के सभी जज अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई करेंगे। वहीं सुप्रीम कोर्ट को सैनिटाइज किया जा रहा है।
 

Latest news