• Sun, 10 May, 2026
छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा Corona का कहर, अब 31 मई तक बढ़ाया गया Lockdown

राज्य

Updated Sat, 15 May 2021 0:41 IST

छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा Corona का कहर, अब 31 मई तक बढ़ाया गया Lockdown

रायपुर. छत्तीसगढ़ में हालांकि कोरोना संक्रमण के नए मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों में गिरावट देखने को मिली है लेकिन फिर भी संक्रमितों की हर दिन आती हजारों की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला किया है. अब छत्तीसगढ़ में Lockdown को बढ़ा कर 31 मई तक के लिए कर दिया गया है.
सरकार ने जिला कलेक्टरों, कमिश्नरों और पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं. आदेश के अनुसार कुछ जरूरी रियायतों के साथ लॉकडाउन को तत्काल आगे बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं.

इस बार लॉकडाउन में कई रियायतें
इस बार सरकार ने हर जिले में कोविड की स्थिति और जोखिमों के आधार पर कुछ रियायतें बढ़ाई हैं. इसके तहत सभी सरकारी और निजी निर्माण गतिविधियां, श्रम सुरक्षा और कोरोना एसओपी प्रोटोकॉल की शर्त पर होंगे, बैंक और डाकघर सभी ग्राहकों के लिए खुलेंगे. हालांकि वहां पर 50% कर्मचारियों की ड्यूटी ही लगाई जाएगी.
लॉकडाउन के दौरान सभी रजिस्ट्रियों के लिए बुनियादी कर्मचारियों के साथ रजिस्ट्री कार्यालय में ऑनलाइन प्रणाली को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं कुछ प्रतिबंधों के साथ स्‍थापित बाजारों को खोला जा सकता है. इसके लिए ऑड-इवन या वैकल्पिक दिनों के आधार पर बाजार में दुकानें खोलने के साथ निर्देश दिए गए हैं. हालांकि रविवार को सभी जिलों में पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा. वहीं वैकल्पिक दिनों में सड़क के दोनों तरफ दुकानों को खोला जा सकेगा. वहीं अनाज की थोक दुकानों को शाम 5 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है.


संक्रमण के मामलों में आई कमी

वहीं राज्य में संक्रमण के नए मामलों में काफी कमी आई है. पिछले 45 दिनों के आंकड़ाें पर नजर डाली जाए तो पिछले 24 घंटे में पहली बार 8 अजार से भी कम मामले सामने आए हैं. पिछले एक दिन में 7594 नए संक्रमित मरीज मिले हैं. वहीं 172 लोगों ने इस संक्रमण के सामने दम तोड़ दिया है. रायपुर में सबसे ज्यादा 28 लोगों की मौत हुई है. वहीं जांजगी में सबसे ज्यादा 623 मरीज मिले हैं. रायपुर में 358 नए संक्रमित मिले हैं. अब तक एक्टिव मरीजों की संख्या 115964 पहुंच गई है. वहीं कोरोना के कुल पीड़ितों की संख्या 899925 पर है. कोरोना से अब तक 11461 लोगों की मौत हो चुकी है और 772500 मरीज रिकवर हो चुके हैं.

 

Latest news