• Mon, 11 May, 2026
Corona: 2 महीने तक Free में मिलेगा गरीब परिवारों को राशन, Central Government ने किया ऐलान

राज्य

Updated Fri, 23 Apr 2021 22:19 IST

Corona: 2 महीने तक Free में मिलेगा गरीब परिवारों को राशन, Central Government ने किया ऐलान

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Corona) की दूसरी लहर के मद्देनजर केंद्र सरकार (Central Government) ने बड़ा फैसला करते हुए एक बार फिर गरीब परिवारों को फ्री राशन (Free Ration) देने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PM Gareeb Kalyan Ann Yojana) के तहत अब राशन कार्ड धारक मई और जून महीने में प्रति व्यक्ति 5 किलो ज्यादा चावल-गेहूं ले सकेंगे. 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए बताया, 'कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए 26,000 करोड़ रुपये से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत दो महीने तक 5 किलो अनाज देने के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करता हूं. इससे देश के करीब 80 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा. मोदी सरकार इस आपदा में हर कदम देशवासियों के साथ खड़ी है.

 

Latest news