• Mon, 11 May, 2026
बिहार में बढ़ा कोरोना संक्रमण, मंगलवार को मिले 14794 मरीज, 105 की मौत

राज्य

Updated Wed, 5 May 2021 11:46 IST

बिहार में बढ़ा कोरोना संक्रमण, मंगलवार को मिले 14794 मरीज, 105 की मौत

पटना : बिहार में  कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, राज्य में मंगलवार को एक बार फिर से बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग की की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 14 हजार 794 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जबकि 105 लोगों ने दम तोड़ दिया है. राजधानी पटना के अलावा नालंदा, पश्चिमी चंपारण और वैशाली में भी स्थिति ख़राब होती हुई नजर आ रही है.

पटना में मिले 2681 मरीज

राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 2681 नए मरीज मिले हैं. राजधानी पटना के अलावा बिहार के 6 अन्य जिलों में 500 से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं. गया में 767, वैशाली में 637, नालंदा में 618, जमुई में 538, औरंगाबाद में 534, पश्चिमी चंपारण में 516 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है. बताया जा रहा है कि सूबे में पिछले 24 घंटे में 94 हजार 891 सैंपल की कोरोना जांच की गई है.

 

इन जिलों में भी बढ़ी संक्रमितों की संख्या

इसके अलावा अररिया में 187, अरवल में 145, बांका में 112, बेगूसराय में 462, भागलपुर में 417, भोजपुर में 201, बक्सर में 132, दरभंगा में 290, पूर्वी चंपारण में 232, गोपालगंज में 391, कैमूर में 106, कटिहार में 245, खगड़िया में 321,किशनगंज में 164, लखीसराय में 103, मधेपुरा में 299, मधुबनी में 411, मुंगेर में 170, मुजफ्फरपुर में 461, नवादा में 287, पूर्णिया में 371, रोहतास में 223, समस्तीपुर में 498, सारण में 457, शेखपुरा में 328, शिवहर में 178,सीतामढ़ी में 166, सीवान में 348 और सुपौल में 323 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.

 
 

Latest news