राज्य
Updated Wed, 19 May 2021 21:27 IST
कोरोना संक्रमित लोगो की पिछले एक माह से सेवा कर रहा है। अंतराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन एवम अग्रवाल क्लब परिवार
मथुरा। सामाजिक संगठन अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन एवं अग्रवाल क्लब परिवार द्वारा कोरोना महामारी में संक्रमित लोगों को न सिर्फ निशुल्क ऑक्सीजन दे रहे है। बल्कि दवा और भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। यह सेवा कार्य पिछले एक माह से निरंतर चल रहा है।
समाजसेवी अजय कांत गर्ग ने नियो न्यूज को बताया कि पिछले एक महीने से जारी ऑक्सीजन सिलेंडर, फ्री ऑक्सीजन, गरीबों को निशुल्क दवाई आदि सेवा के साथ-साथ अब पिछले10 दिन से होम आइसोलेट मरीजों एवं उनके परिजनों को सुबह शाम निर्धारित समय पर खाने की थाली भेजी जा रही है। इसी क्रम में सेवा के कार्य को आगे बढ़ाते हुए लॉकडाउन के कारण अपने परिवार से व्यापार से वंचित जरूरतमंद लोगों को सूखी राहत खाद्य सामग्री, जिसमें 10 दिन के लिए आटा, दाल, चावल, चीनी, नमक, मसाले, आदि शामिल है। घर-घर पहुंचाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि बहुत से छोटे व्यापार करने वाले जैसे खोमचे वाले, रिक्शे वाले, चाट वाले आदि अनेक छोटे व्यापारी जो लॉकडाउन के कारण घरों में कैद हो गए है। जिनका प्र्रतिदिन व्यापार के हिसाब से घर का खर्चा चलता था ऐसे लोगों के लिए संस्था द्वारा सूखी खाद्य सामग्री के 10 दिन के राशन के लिए पैकेट बनवाए गए हैं। ऐसे लोगों को संस्था के सदस्यों द्वारा चिन्हित करके जरुरत का सामान उनके घर पर भिजवाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की ह कि यदि एसे जरुरत छोटे व्यापारी आपके आसपास हों तो वह फोन करके उसकी जानकारी दे सकते है। ताकि उनके घर पर सामग्री भेजी जा सके।
संगठन के सुनील अग्रवाल ने बताया कि विगत 10 दिनों से होम आइसोलेट कोविड मरीजों के घरों पर उनके लिए उनके परिजनों के लिए खाने की थाली भेजी जा रही है। 90 थाली प्रतिदिन भोजन की सुबह और शाम मथुरा वृंदावन में अलग-अलग जगह पर पहुंचाई जा रही है। जरूरतमंद व्यक्ति दिए गए मोबाइल नंबर 8869041266, 6397331649, 9927046636 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
रिपोर्ट- प्रताप सिंह