Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Sat, 24 Apr 2021 21:16 IST
पटना. बिहार में भी अब कोरोना (Corona) रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है. यहां पर भी दिनों दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. पिछले 24 घंटों के आंकड़ाें पर नजर डालें तो अब तक 12,359 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं. इसी के साथ राज्य में कुल सक्रिया मामलों की संख्या 81960 तक पहुंच गई है. वहीं लगातार मौत के ग्राफ में भी इजाफा होता जा रहा है. शुक्रवार की शाम तक एक दिन 54 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी थी. सबसे ज्यादा मौत एनएमसीएच में हुई जहां गुरुवार रात से ही जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर थे और यहां 24 घंटे में कुल 24 लोगों की जान गई. पीएमसीएच में 7 और पटना एम्स में भी 5 मरीजों की मौत हो गई थी. राज्य भर में शुक्रवार शाम तक दो दिनों के अंदर ही 113 लोग काल की गाल में समा गए.
मरने वालों में ज्यादातर सीनियर सिटीजन लोग शामिल हैं जिनमें पॉजिटिव होने के बाद सांस लेने में परेशानी हुई और इलाज के दौरान मौत हो गई. आईएमए के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अजय कुमार की मानें तो कोरोना के दूसरे स्ट्रेन इतने घातक हैं कि जिन्हं पहले से कोई गम्भीर बीमारी है उन्हें ज्यादातर नुकसान पहुंचा रहा है. जबकि नया स्ट्रेन का वायरस बच्चों और नौजवानों को भी प्रभावित कर रहा है. यहां तक कि जान भी जा रही है.







