• Mon, 11 May, 2026
कोरोना महामारी : कुल उत्पादन में से 0.4 प्रतिशत तरल ऑक्सीजन ही निर्यात

राज्य

Updated Thu, 22 Apr 2021 11:08 IST

कोरोना महामारी : कुल उत्पादन में से 0.4 प्रतिशत तरल ऑक्सीजन ही निर्यात

चिकित्सा उपयोग की तरल ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता का सालाना 0.4 प्रतिशत ही निर्यात भारत कर रहा है। दो प्रकार की ऑक्सीजन का निर्यात देश से होता है।
 
इनमें से औद्योगिक ऑक्सीजन का निर्यात अप्रैल से फरवरी 2020-21 में 9884 मीट्रिक टन और चिकित्सा उपयोग की ऑक्सीजन का 12 मीट्रिक टन था। इसे लेकर फैलाई जा रही अफवाहों में कहा जा रहा था कि निर्यात की वजह से देश में ऑक्सीजन की कमी हुई है।
 
सरकारी सूत्रों का कहना है कि अधिकतर निर्यात दिसंबर व जनवरी में हुआ जब देश की प्रतिदिन ऑक्सीजन की जरूरत 1418 मीट्रिक टन थी। वहीं सितंबर 2020 में जब कोरोना महामारी बढ़ी हुई थी तो देश को 2675 मीट्रिक टन की जरूरत थी।
 
 

Latest news