• Wed, 15 May, 2024
कोरोना महामारी का नौकरियों पर बुरा असर, 2022 में बढ़कर 20.7 करोड़ हो जाएगी बेरोजगारी: ILO

ताज़ा खबरें

Updated Tue, 18 Jan 2022 21:58 IST

कोरोना महामारी का नौकरियों पर बुरा असर, 2022 में बढ़कर 20.7 करोड़ हो जाएगी बेरोजगारी: ILO

संयुक्त राष्ट्र की संस्था इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन (ILO) ने 2022 में श्रम बाजार के लिए अपना आउटलुक डाउनग्रेड कर दिया है। ILO ने बताया कि 2022 में उसे बेरोजगारी बढ़कर 20.7 करोड़ होने का अनुमान है, जो 2019 में 18.6 करोड़ रुपये था। 2022 में काम के कुल घंटे भी कोरोना-पूर्व के स्तर से 2 प्रतिशत नीचे रहने की उम्मीद है।

ILO ने "वर्ल्ड एम्प्लॉयमेंट एंड सोशल आउटलुक ट्रेंड्स 2022" नाम से जारी अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है, "जून 2021 में किए गए अनुमानों के बाद से यह आउटलुक काफी गिरावट का प्रतिनिधित्व करता है। तब 2019 की चौथी तिमाही के मुकाबले काम के घंटों में कमी को 2022 में 1% से कम करने का अनुमान लगाया गया था।"

ILO ने बताया उसने कोरोना महामारी के फिर से उभार को देखते हुए श्रम बाजार को लेकर अपना आउटलुक डाउनग्रेड किया है। ILO ने कहा कि ओमीक्रोन और डेल्टा वेरिएंट ने खासतौर से साल के लिए अनिश्चितता बढ़ा दी है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विभिन्न क्षेत्रों और समूहों में वर्करों को अलग तरह से प्रभावित किया जा रहा है, जो असमानता को और बढ़ा रहा है।

करियर पर फिर से विचार कर रहे 71% कर्मचारी

इस बीच आई एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक भारत में काम करने वाले 71 फीसदी कर्मचारी अपने करियर के बारे में फिर से विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये कर्मचारी एक अलग करियर भी तलाश सकते हैं।

रिपोर्ट में 67 फीसदी कर्मचारियों ने कहा कि वे खुद से सवाल कर रहे हैं कि क्या वे सही क्षेत्र में नौकरी कर रहे हैं। इसके अलावा 61 फीसदी कर्मचारियों ने कहा कि वे जीवन की अन्य प्राथमिकताओं पर नौकरी को लेकर अपनी प्राथमिकता पर नए सिरे से विचार कर रहे हैं।


Latest news