• Mon, 11 May, 2026
Corona ने ली एक और सेलिब्रिटी की जान, Thummala Narasimha Reddy का निधन

राज्य

Updated Mon, 10 May 2021 19:11 IST

Corona ने ली एक और सेलिब्रिटी की जान, Thummala Narasimha Reddy का निधन

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण देश में हर दिन हजारों लोग अपनी जान गवां रहे हैं. ये वायरस अब तक लाखों परिवारों को उजाड़ चुका है. जाने माने यूट्यूबर, एंकर, पत्रकार और अभिनेता थुम्मला नरसिम्हा रेड्डी का सोमवार को कोविड के कारण निधन हो गया. टीएनआर (TNR) के रूप में लोकप्रिय  थुम्मला नरसिम्हा रेड्डी ने हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें कुछ दिन पहले भर्ती कराया गया था. 

धीरे-धीरे बिगड़ी हालत

बीते दिनों थुम्मला नरसिम्हा रेड्डी ने कोविड का टेस्ट करवाया था जो कि पॉजिटिव आया, जिसके बाद वह घर में आइसोलेसन में थे. टीएनआर (TNR) के परिवार ने उन्हें ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट के बाद अस्पताल में भर्ती करा दिया था. टीएनआर यूट्यूब पर 'फ्रैंकली स्पीकिंग' में मशहूर हस्तियों के साथ उनके साक्षात्कार के लिए लोकप्रिय थे. टीएनआर ने चरित्र कलाकारों के रूप में कुछ तेलुगु फिल्मों में भी काम किया. उन्होंने लेखक और अभिनेता एल.बी. 

 

Latest news