Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Wed, 7 Apr 2021 12:18 IST
जयपुर: जयपुर के बनीपार्क थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक कांस्टेबल का शव उसकी कार में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
थानाधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि भरतपुर निवासी 44 वर्षीय कांस्टेबल चंद्रपाल चौधरी का शव मंगलवार रात एक कार में मिला। मृतक के चेहरे के कुछ स्थान की त्वचा झुलसी हुई है।
उन्होंने बताया कि कांस्टेबल जयपुर पुलिस लाइन में तैनात था और वह अपने सरकारी क्वार्टर में रहता था। उसकी कार से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद चल सकेगा। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







