Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Sat, 24 Apr 2021 21:55 IST
भोपाल/अलीराजपुर. अलीराजपुर जिले के जोबट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया. उन्हें 15 अप्रैल को इलाज के लिए इंदौर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. निधन की सूचना मिलने के बाद उनके क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है.
कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया 2018 में पहली बार विधानसभा सदस्य बनीं थीं. इसके पहले वे झाबुआ और आलीराजपुर जिले के विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य और अन्य समितियों में सदस्य रहीं. कलावती भूरिया 1990 में सरपंच बनीं थीं. इसके बाद 2000-2018 तक झाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं. कलावती कांग्रेस सांसद कांतिलाल भूरिया की भतीजी थीं. भूरिया परिवार में कुछ ही दिनों में हुई ये दूसरी मौत है.कलावती भूरिया के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, सांसद दिग्विजय सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने दुख जताया है.







