Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Sat, 1 May 2021 18:50 IST
मुख्यमंत्री ने सरकारी, गैर सरकारी अस्पतालों में कोविड किट मिलने, तथा रोगियों को हो रही परेशानियां के संदर्भ में जानकारी ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं यूपी व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने मुख्यमंत्री को उनके द्वारा किए जा रहे उपायों एवं प्रबंधन में जिला स्तर पर कोताही बरते जाने की संदर्भ में अवगत कराते हुए अधिकांश स्थानों पर जनपद स्तर पर कोविड के पीडित रोगियों को बेड उपलब्ध ना होने तथा ऑक्सीजन गैस एवं आवश्यक उपकरणों तथा रेमडेसिवीर इंजेक्शन आदि की कमी के संदर्भ में अवगत कराया।
प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा वितरण में पारदर्शिता ना अपनाने की शिकायत के साथ अनेक वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपने दूरभाष को बंद रखने, अथवा सहयोगी के पास होने, उनके फोन ना उठने की शिकायतों से अवगत कराया, वार्ता के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने इस सन्दर्भ में कड़े शब्दों में किसी भी स्तर पर किसी की ढिलाई, लापरवाही, एवं अकर्मण्यता तथा किसी भी वस्तु का कृत्रिम अभाव उत्पन्न करना बर्दाश्त नहीं किए जाने की चेतावनी देते हुए विस्तृत विवरण एवं तथ्य एकत्रित करने के निर्देश दिए, तथा व्यवस्था में सहयोग का आह्वान किया।
रिपोर्ट /- प्रताप सिंह







