ताज़ा खबरें
Updated Sat, 24 Jul 2021 13:23 IST
CM Yogi Adityanath Visit: आज देवरिया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार यानी आज दोपहर में देवरिया जाएंगे। वह वहां नव निर्मित मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद शाम को गोरखनाथ मंदिर लौट आएंगे।
रविवार को जनता दर्शन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सिद्धार्थनगर के दौरे पर जाएंगे। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सिद्धार्थनगर के नव निर्मित मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण की तैयारियों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा स्थल का निरीक्षण करेंगे।
30 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिद्धार्थनगर समेत सूबे के 9 मेडिकल कॉलेजों का वर्चुअल लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस लोकार्पण में देवरिया में नव निर्मित मेडिकल कॉलेज का भी लोकार्पण प्रस्तावित है। यही वजह है कि गुरु पूर्णिमा उत्सव के बाद शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से सीएम देवरिया के लिए प्रस्थान करेंगे।