भगवान सिंह कुशवाहा कभी उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे थे। लेकिन उनेंद्र कुशवाहा के एनडीए छोड़कर महागठबंधन में शामिल होने के दौरान उन्‍होंने पार्टी छोड़कर जेडीयू का दामन थाम लिया था। तब उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव और 2020 के विधानसभा चुनाव को बड़ी चुनौती बताया था। बाद में जब उन्‍हें विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला, उन्‍होंने जेडीयू छोड़ दिया था।