• Sun, 10 May, 2026
QUAD को लेकर चीन ने दी धमकी, बांग्लादेश ने कहा - 'हम खुद तय करेंगे अपनी विदेश नीति'

राज्य

Updated Thu, 13 May 2021 16:30 IST

QUAD को लेकर चीन ने दी धमकी, बांग्लादेश ने कहा - 'हम खुद तय करेंगे अपनी विदेश नीति'

चीन ने अमेरिका के नेतृत्व वाले क्वॉड (QUAD) संगठन को लेकर बांग्लादेश को एक बार फिर धमकी दी है। चीन ने साफ कहा कि अगर बांग्लादेश इस संगठन में शामिल होता है तो चीन के साथ उसके द्विपक्षीय संबंधों को "काफी नुकसान" होगा। आपको बता दें कि जापान, ऑस्ट्रेलिया, भारत और अमेरिका ने मिलकर QUAD संगठन बनाया है। QUAD (क्वॉड्रीलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग) दरअसल इन देशों के बीच ऐसा समझौता है, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए किया गया है। चीन को लगता है कि ये संगठन उसके खिलाफ एकजुट होने की कोशिश है। इसी वजह से वो इसका विरोध करता रहा है। से चीन की चिढ़ कई बार सामने आ चुकी है.

चीन ने बांग्लादेश से कहा है कि अगर वो इस संगठन में शामिल होता है तो चीन के साथ उसके संबंध बहुत खराब हो जाएंगे। बांग्लादेश में चीनी राजदूत का यह बयान चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंघे के पिछले हफ्ते बांग्लादेश की यात्रा के बाद आया है। राजदूत ली ने बांग्लादेश में आयोजित राजनयिक संवाददाता संघ की वर्चुअल बैठक में कहा, "स्पष्ट रूप से बांग्लादेश का इस छोटे क्लब (क्वॉड) में भाग लेना एक अच्छा विचार नहीं होगा क्योंकि यह हमारे द्विपक्षीय संबंधों को काफी नुकसान पहुंचाएगा."

चीनी राजदूत की इस विवादित टिप्पणी पर बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. एके अब्दुल मोमन ने कहा कि ढाका एक गुटनिरपेक्ष और संतुलित विदेश नीति बनाए रखने में विश्वास रखता है और इन सिद्धांतों के आधार पर ही तय करेगा कि आगे क्या करना है. उन्होंने कहा, "हम एक स्वतंत्र और संप्रभु राज्य हैं। हम अपनी विदेश नीति खुद तय करते हैं। लेकिन हां, कोई भी देश अपनी स्थिति को बनाए रख सकता है।" मोमन ने आगे ये भी कहा कि अभी तक क्वाड को लेकर किसी ने भी बांग्लादेश से बात नहीं की है।

 

Latest news