- Fri, 03 May, 2024
ताज़ा खबरें
Updated Sat, 5 Mar 2022 19:16 IST
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी हैं। रूस लगातार राजधानी समेत अन्य शहरों में हमले कर रहा है. रूसी सेना ने यूक्रेन में जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर कई हमले किए थे। रूसी आक्रमण के बाद से चीन की चिंता बढ़ गई है। चीन ने सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान किया है।
चीन रूस का एक करीबी सहयोगी है. वह यूक्रेन पर अकारण हमले के लिए मास्को की हल्के तौर पर निंदा करता रहा है. अब चीन ने रूसी बलों द्वारा गोलाबारी के बाद परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग लगने के बाद बयान जारी किया है.